कार्बेट नेशनल पार्क 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। पार्क डायरेक्टर समीर सिन्हा ने बताया अभी तक डे विजिट के लिए बिजरानी, ढेला व झिरना जोन खुले थे।
अब रात्रि विश्राम के साथ पार्क पूर्ण रूप से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। वहीं ऑनलाइन बुकिंग नवंबर की अभी से फुल हो गई है। पार्क खुलने से जिप्सी, होटल रिसोर्ट स्वामियों के साथ ही पर्यटन कारोबारियों से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है।