फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट पार्क के रिमांड में आज आ सकता है रामचंदर

Fri, 18 Mar 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 पिछले दिनों पांच खालों के साथ पकड़े गये तस्कर से खाल बरामद होने पर चार खालें कार्बेट पार्क के कालागढ़ डिवीजन के बाघों के होने की पुष्टि के बाद गुरुवार को प्रकरण की जांच करने आई केंद्रीय टीम में शामिल राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) व वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) के अधिकारियों ने कालागढ़ डिवीजन का क्षेत्र देखा।
विज्ञापन


शुक्रवार को बावरिया गिरोह का तस्कर रामचंदर कार्बेट पार्क रिमांड पर आ सकता है। पार्क के डायरेक्टर समीर सिन्हा ने बताया कि एनटीसीए के आईजी डीपी वर्कवाल व डब्ल्यूसीसी के शरद ने लैंसडॉन व कालागढ़ के अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद कालागढ़ के जंगल का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि शिकारी रामचंदर शुक्रवार तक रिमांड में आ जाएगा। जिसके बाद उससे क्षेत्र का निरीक्षण कराया जाएगा। खोजबीन में गड्ढे देखे गये हैं। लेकिन खाल कहां छुपाई थी, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही बाघ कहां से मारे गये यह भी जाना जाएगा। शुक्रवार को भी केंद्रीय टीम जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें