हल्द्वानी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षुओं को अगस्त से शुरू होने वाले नए सत्र से टाटा लैब में आधुनिक उपकरणों और उन्नत सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण करने का मौका मिलेगा। प्रदेश के सभी जिलों में टाटा की ओर से एक-एक टाटा लैब निर्मित की जा रही है। हल्द्वानी आईटीआई समेत अन्य संस्थानों में यह कार्य तेजी से चल रहा है। निदेशक प्रशिक्षण संजय खेतवाल ने बताया कि टाटा लैब बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। अगले सत्र से प्रशिक्षुओं को लैब का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। संवाद