फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: चेयरमैन-पुलिस के बीच टकराव के बाद अंधेरे में डूबा लालकुआं, ओवरहाईट वाहनों की आवाजाही पर विवाद

Thu, 12 Nov 2026 12:45 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

ओवरहाईट वाहनों की आवाजाही को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष और कोतवाली पुलिस के बीच विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी अपने समर्थकों, पूर्व सैनिकों और सभासदों के साथ कोतवाली पहुंचे और धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन
ओवरहाईट वाहनों की आवाजाही पर विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओवरहाईट वाहनों की आवाजाही को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष और कोतवाली पुलिस के बीच शुरू हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी अपने समर्थकों, पूर्व सैनिकों और सभासदों के साथ कोतवाली पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने कोतवाली प्भारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा पर अभद्रता करने और धक्का देकर हटाने का आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की।

विवाद की शुरुआत लालकुआं चौराहे पर पराल से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने के बाद हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस समय से मौके पर नहीं पहुंची। बाद में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। दूसरी ओर, प्रभारी निरीक्षक का कहना था कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहनों को निकलने दिया गया था। उन्होंने एक वाहन को सीज किए जाने की जानकारी भी दी।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी लव शर्मा कोतवाली पहुंचे। उन्होंने अध्यक्ष और उनके समर्थकों से बातचीत कर शिकायती पत्र के आधार पर निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया लेकिन अध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक के तत्काल स्थानांतरण की मांग पर अड़े रहे।

देर शाम नगर पंचायत कार्यालय में प्रेस वार्ता कर अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच और प्रभारी निरीक्षक का स्थानांतरण नहीं होता, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने नगर की सफाई व्यवस्था और पथ प्रकाश व्यवस्था बंद रखने का भी ऐलान किया। इसके बाद देर शाम कई इलाकों की स्ट्रीट लाइटें बंद हो गईं, जिससे नगर के विभिन्न हिस्सों में अंधेरा छा गया।

किसान ने भी पुलिस को दी तहरीर

विज्ञापन

पैगंबरपुर बिलासपुर निवासी किसान इंद्रजीत सिंह ने अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। किसान के अनुसार, बुधवार सुबह करीब छह बजे आजाद नगर के वार्ड चार के पास अध्यक्ष ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली रोककर चाबी ले ली और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। किसान ने कोतवाली पहुंचकर दर्जनों लोगों के साथ तहरीर दी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की। सभासद योगेश उपाध्याय समेत अन्य लोगों ने भी मामले में कार्रवाई की मांग उठाई। पुलिस के अनुसार शिकायत मिली है और जांच की जा रही है।

सभासदों ने दी आवागमन को सहमति
विवाद के बीच नगर पंचायत के वार्ड तीन और चार के सभासदों तथा संबंधित वार्डवासियों ने जंगल की ओर जाने वाले मार्ग पर किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के आवागमन को लेकर अनापत्ति प्रमाण पत्र सौंप दिया। इससे पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है। एक ओर अध्यक्ष पुलिस के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किसानों के वाहनों की आवाजाही पर सहमति जताई है। ऐसे में पुलिस और नगर पंचायत के बीच बढ़ते विवाद का असर अब नगर की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर पड़ने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें