फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अस्थायी पार्किंग पर पर्यटकों के वाहन रोकने पर हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर पर्यटकों के वाहनों को रोकने पर पुलिस और पर्यटकों के बीच विवाद हो गया। पुलिस के समझाने के बाद पर्यटक शांत हो गया। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


31 दिसंबर मनाने से पहले नैनीताल में वाहनों का दबाव बढ़ने पर पुलिस की ओर से अस्थायी पार्किंग स्थलों पर बिना होटल बुकिंग वाले वाहनों को रोका जा रहा है। वहां से पर्यटकों को शटल के माध्यम से नैनीताल भेजा जा रहा है। रविवार देर शाम जब रूसी बाईपास पर पुलिस ने पर्यटकों के वाहनों को रोका तो एक सैलानी पुलिस से भिड़ गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पर्यटक पुलिस पर बेवजह रोकने का आरोप लगाते नजर आ रहा है। मामले में एसपी यातायात व अपराध डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया नैनीताल में यातायात व्यवस्था बनाने के लिए बिना होटल बुकिंग वाले पर्यटकों के वाहनों को रोककर शटल से भेजने की बात पर कई पर्यटक विवाद कर रहे हैं। पर्यटक को यातायात प्लान की जानकारी देने के बाद मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें