फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क को लेकर पुलिस और सैलानियों में विवाद

विज्ञापन
नैनीताल के मल्लीताल चौकी में हर रोज सैलानी व पुलिस की बीच मास्क को लेकर होती तू-तू- मैं- मै। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। कोरोना से बचाव में कारगर मास्क को लेकर आए दिन सैलानियों और पुलिस के बीच झड़प हो रही है। शुक्रवार को भी मास्क नहीं लगाने पर सैलानियों का पुलिसकर्मियों के साथ विवाद हो गया। हालांकि पुलिस ने हिदायत देकर उन्हें छोड़ दिया। नैनीताल में रोजना सैकड़ों सैलानी आते हैं, इनमें कई बगैर मास्क के घूमते हैं। बगैर मास्क लगाए लोगों का पुलिस चालान करती है, लेकिन कई बार सैलानी चाट पार्क में खानपान से पहले मास्क को हटा लेते हैं। ऐसे में यदि पुलिस की नजर उन पर पड़ जाती है तब भी पुलिस उनका चालान कर देती है। इसे लेकर आए दिन यहां सैलानियों और पुलिस के बीच झड़प होते रहती है। सीओ विजय थापा ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन कराने के लिए नैनीताल पुलिस प्रयासरत है। इसे लेकर ही स्थानीय लोगों व सैलानियों को मास्क लगाने के लिए कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें