बुद्ध पार्क में एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश तिवारी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ठेकेदारों के लगातार संघर्ष और विरोध के बीच सरकार की ओर से उक्त शासनादेश पर स्थगन आदेश प्राप्त हुआ है। यह निश्चित रूप से संघर्ष के दौरान मिली एक राहत है, लेकिन यह ठेकेदारों की अंतिम जीत नहीं।
ठेकेदारों ने निर्णय लिया कि जब तक रॉयल्टी संबंधी शासनादेश को स्थायी रूप से समाप्त नहीं किया जाता और ठेकेदारों की मांगों का पूर्ण समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
तय किया गया कि जल्द ही एक शिष्टमंडल इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलेगा। प्रदर्शनकारियों में सचिव कैलाश साह, राजेंद्र सिंह नेगी, आशीष बिष्ट, उमेश पनेरू, घनश्याम पाठक, शोएब अहमद, दयाकिशन जोशी, चंदन खोलिया आदि शामिल थे।