नैनीताल। मंदिर माला मिशन योजना के तहत मां नयना देवी मंदिर परिक्षेत्र में सौंदर्यीकरण कार्य जारी है। साथ ही मंदिर परिसर में प्रवेश और निकासी गेट का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता गोविंद सिंह जनौटी ने बताया कि मंदिर गेट का निर्माण, पंत पार्क से गुरुद्वारा परिसर तक सौंदर्यीकरण कार्य, टाइल्स लगाने का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। इन कार्याें से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। संवाद