फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दुबई में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी

Sun, 18 Jan 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। विदेश में काम दिलाने के नाम पर 7,38,000 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला केशवनगर निवासी दानिश अहमद ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उसका भाई इरशाद कुछ समय पहले स्वार (रामपुर) क्षेत्र के एक व्यक्ति के संपर्क में आया। आरोपी ने उसे दुबई में काम दिलाने का भरोसा दिलाया और इसमें छह लाख रुपये में खर्चा होने की बात कही। इस वर उसके भाई ने आरोपियों को 13 जुलाई 2025 से 27 नवंबर 2025 तक अलग-अलग दिन 7,38,800 रुपये दिए। बताया कि आरोपियों ने उसे और उसके भाई को दुबई भेजा लेकिन काम नहीं दिलवाया। आरोपियों ने ली गई रकम देने से मना कर दिया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें