रामनगर। नगर पालिका के वार्ड नंबर 19 में बाढ़ सुरक्षा के तहत सीसी ब्लॉक का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। चोरपानी के सभासद प्रतिनिधि हेमंत बिष्ट ने बताया कि नाले के आने से मार्ग को पार करना मुश्किल हो जाता है। बीते कई वर्षों से स्थानीय लोग सीसी ब्लॉक के निर्माण की मांग कर रहे थे। बताया कि स्थानीय लोगों की मांग पर सिंचाई विभाग ने प्रस्ताव बनाया था लेकिन बजट की कमी के चलते निर्माण कार्य लटक गया था। बताया कि इस साल नगर पालिका बोर्ड ने सीसी ब्लॉक के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृति किए।