फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पैराग्लाइडिंग टेकऑफ स्थल का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। पैराग्लाइडिंग हब बन चुके भीमताल में अब पैराशूट एक ही जगह से उड़ान भर सकेंगे। पर्यटन विभाग ने भीमताल के पांडेगांव में टेकऑफ स्थल के लिए प्रथम चरण में जारी 58 लाख की धनराशि कार्यदायी संस्था केएमवीएन को जारी कर दी है। साहसिक खेल अधिकारी बलवंत सिंह कपकोटी ने बताया कि केएमवीएन ने टेकऑफ स्थल का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। एक ही जगह से पैराग्लाइडिंग होने से सभी संचालकों को नंबर के जरिये पैराग्लाइडिंग कराने का लाभ मिल सकेगा। इससे क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग कराने के लिए होने वाली खींचतान भी दूर हो सकेगी। सैलानियों को एक निर्धारित शुल्क पर पैराग्लाइडिंग करने का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें