रामनगर के धनगढ़ी नाले पर नारियल फोड़ते विधायक दीवान सिंह बिष्ट।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। राष्ट्रीय राजमार्ग 309 पर धनगढ़ी और पनोद नाले पर पुल निर्माण कार्य का शुुभारंभ रविवार को विधायक और चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने नारियल फोड़कर किया। पुल निर्माण कार्य को शीघ्र कराने के निर्देश विधायक ने अधिकारियों को दिए। उम्मीद कि 18 माह में दोनों पुल बनकर तैयार हो जाएंगे।
बता दें कि राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर पुल निर्माण के लिए विशेष प्रयास किए थे। प्रदेश सरकार ने पुलों के निर्माण को विशेष प्राथमिकता देते हुए केंद्र में पैरवी की थी। उसके बाद केंद्र सरकार ने धनगढ़ी और पनोद नाले पर पुलों के निर्माण को करीब 14 करोड़ की धनराशि जारी की है। धनगढ़ी में 150 मीटर लंबाई का पुल सात करोड़ 65 लाख और पनोद नाले पर 90 मीटर लंबा पुल 6 करोड़ 35 लाख की लागत से बनेगा। निर्माणदायी एजेंसी वुडहिल के अधिकारियों ने 18 माह में पुलों के निर्माण को पूरा करने का दावा किया है।
इस मौके पर भाजपा नगर महामंत्री मनोज रावत, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, भावना भट्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, मंडी परिषद चेयरमैन मान सिंह अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य किशोरी लाल, नरेंद्र चौहान, निर्मला रावत, दिनेश महेरा, गणेश रावत, मदन जोशी, नरेंद्र शर्मा, हरीश सती, अंजना सुंदरियाल, निर्माण कार्यदायी संस्था के एमडी विवेक भाटी, एसडीएम विजयनाथ शुक्ल आदि मौजूद रहे।