फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अशोक पार्किंग का निर्माण रुका पालिका को करोड़ों का नुकसान

Mon, 07 Jul 2025 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। अशोक पार्किंग का निर्माण कार्य रुकने से पालिका को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। आरईएस की ओर से इसका पुनरीक्षित प्रस्ताव भी तैयार किया जा चुका है, लेकिन न्यायिक फैसले के बाद ही निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

मल्लीताल स्थित अशोक सिनेमाहाल की लीज खत्म होने के बाद पालिका ने खाली भूखंड पर पार्किंग बना दी। बीते वर्ष 80 वाहनों की पार्किंग का ठेका 52 लाख रुपये में छूटा था। इसमें पार्किंग शुल्क 100 रुपये लिया जाता था। इस वित्तीय वर्ष से पालिका ने बोर्ड में प्रस्ताव पास कर नगर की पार्किंग का शुल्क 500 रुपये कर दिया है। ऐसे में अशोक पार्किंग के ठेके से पालिका को करीब 2.5 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद थी।
इधर, पालिका बोर्ड की ओर से अंडा मार्केट की पार्किंग को स्थानीय दोपहिया वाहन चालकों के लिए आरक्षित रखा गया है। इसके ठेके से भी पालिका को 26 लाख रुपये की आय होती थी। इस साल पार्किंग के ठेके से पालिका को करीब एक करोड़ आय होने की संभावना थी। सिनेमाहाल में प्रस्तावित पार्किंग निर्माण में ब्रेक से पालिका को दोहरा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें