फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में धूमधाम के साथ मनाया गया संविधान दिवस

विज्ञापन
नैनीताल के दर्शन घर पार्क में संविधान दिवस पर डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे शपथ लेते विभि? - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। जिला मुख्यालय में मंगलवार को संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं और स्कूलों की ओर से विभिन्न कार्यक्रम किए गए।
विज्ञापन

उत्तराखंड देवभूमि क्रांतिकारी मोर्चा, अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति महासंघ, शिल्पकार सभा और उक्रांद ने संयुक्त रूप से तल्लीताल स्थित दर्शनघर पार्क में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर और शहीद मेजर राजेश अधिकारी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने संविधान दिवस के महत्व के बारे में बताया। यहां मोर्चा के केंद्रीय संयोजक केएल आर्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय कुमार संजू, दिनेश कटियार, अजय लाल, हरीश बिष्ट, भुवन राम, सुंदर नेगी, राजेश कुमार, कमल नैनवाल, गजाला कमाल, सागर आर्या, सुनील पवार, नदीम मून, विनोद कुमार आदि रहे।
भारतीय शहीद सैनिक स्कूल में प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता और एनएसएस प्रभारी डॉ. रेनू बिष्ट ने आंबेडकर के व्यक्त्वि के बारे में बताया। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता में कपिल खोलिया ने प्रथम स्थान पाया। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार, प्रवीण सती, आलोक साह, प्रेमा साह, डॉ. प्रहलाद कुमार, नवीन पाठक, नीलम, मीनाक्षी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार स्कूल में प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने सभी को संविधान के अनुरूप कार्य करने की शपथ दिलाई। नेहरू युवा केंद्र के जिला कार्यालय में जिला युवा समन्वयक रजत शर्मा ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। यहां गुंजन आर्या, गीता भट्ट, हरगोविंद मेहरा, खड़क सिंह बिष्ट आदि रहे। वाल्मीकि सभा ने भी बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया। यहां सभा के महासचिव दिनेश कटियार, धीरज कटियार, संजय सिरोही, सुनील पवार, विनोद पवार, गुड्डू भाई, राहुल पुजारी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें