नैनीताल। नगर पालिका के आय के प्रमुख स्रोत लेक ब्रिज चुंगी और पार्किंग की वसूली उम्मीद के मुताबिक न होने से प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है। शुल्क में बढ़ोतरी के बावजूद अनुमानित लक्ष्य प्राप्त नहीं हो पा रहा है। अब इन्हें दोबारा ठेके पर देने की योजना पर पालिका प्रबंधन विचार कर रहा है। बताते हैं कि नैनीताल के प्रवेश द्वार पर लेक ब्रिज चुगी से 6 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 4.36 करोड़ और खेल मैदान में संचालित पार्किंग से 4 करोड़ के सापेक्ष 3.38 करोड़ की आय हो पाई है। हाईकोर्ट के आदेश पर वर्तमान में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इसे संचालित कर रही हैं जबकि पहले यह ठेके पर था। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने कहा कि नगर हित और बेहतर आय के लिए इन्हें ठेके पर देने के लिए पालिका अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय से ही गुहार की जाएगी।