भीमताल (नैनीताल)। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने एनआरएल, रीप परियोजना के तहत महिलाओं को दी जा रही योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी बीडीओ को लखपति दीदी योजना में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने को कहा। सीडीओ ने बीडीओ से फील्ड में जाकर कार्य करने को कहा। महिलाओं के उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने के लिए भी काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने रीप परियोजना के अधिकारियों से कार्यों में गंभीरता से काम करने को कहा। इस दौरान एपीडी चंदा फर्त्याल आदि मौजूद रहे। संवाद