फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्ता के साथ कराएं डायट में भवन का निर्माण कार्य : डॉ. रावत

Sat, 21 Feb 2026 02:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को भीमताल में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया। मंत्री ने डायट में बनाए जा रहे भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण कर जानकारी ली। प्राचार्य से भवन निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ कराने को कहा। मंत्री ने डीएलएड प्रशिक्षुओं को भी बेहतर शिक्षा देने को कहा। उन्होंने भीमताल एचजीएस विद्यालय का भी निरीक्षण किया। प्रधानाचार्या महिमा भट्ट ने मंत्री को शैक्षणिक उपलब्धियों, नवाचार गतिविधियों, खेल और सह पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री को भीमताल सीएचसी में अल्ट्रासाउंड, विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति और स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, मनोज साह, खीमानंद शर्मा, पंकज जोशी, कुलदीप बोहरा, उमेश पलड़िया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें