फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस की पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस और पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने बुधवार को बिंदुखत्ता स्थित शहीद स्मारक स्थल पर सभी की। इसके बाद पदयात्रा निकालकर विरोध जताया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एवं सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल (रि.) राम रतन नेगी ने योजना को पूरी तरह तुगलकी बताते हुए इसे समाप्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

शहीद स्मारक स्थल पर कांग्रेस पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान शहीद सैनिकों के परिजनों को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कर्नल (रि.) राम रतन नेगी ने कहा कि अग्निवीर योजना के तहत युवाओं को केवल चार वर्षों के लिए सेना में रखना देश की सुरक्षा और युवाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए उचित नहीं है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार को सेना में स्थायी भर्ती व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए। वर्तमान में सेना को ठेके जैसी व्यवस्था पर चलाने की सोच लागू की गई है। कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के जिला अध्यक्ष कुंदन मेहता ने कहा कि केंद्र की योजना से युवाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, हरेंद्र बोरा, राजेंद्र सिंह खनवाल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, प्रमोद कालौनी, महिला नेत्री बीना जोशी, खजान पांडे, सतीश नैनवाल, नगर अध्यक्ष भुवन पाडे, बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्कर दानू, हरीश बिसौती आदि रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें