लालकुआं (नैनीताल)। बिंदुखत्ता में वन ग्राम पंचायत के तहत भाग दो रजिस्टर बनाने की पहल का कांग्रेस ने पुरजोर विरोध कर राजस्व गांव की मांग दोहराई है। इस संबंध में कांग्रेसियों ने उप जिलाधिकारी लालकुआं से भेंट कर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
बृहस्पतिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता तहसील लालकुआं में एकत्र हुए और उन्होंने उप जिलाधिकारी से मुलाकात कर वन ग्राम पंचायत के तहत बनाए जा रहे भाग दो रजिस्टर पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। साथ ही कहा कि बिंदुखत्ता को शीघ्र राजस्व गांव का दर्जा दिया जाए। उन्होंने कहा अगर कार्रवाई पर रोक नहीं लगाई गई तो कांग्रेस जन आंदोलन को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुष्कर सिंह दानू, शहर अध्यक्ष भुवन पांडे, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूबेदार मेजर कुंदन सिंह मेहता, त्रिलोक सिंह मंटू, प्रदीप बथ्याल, गिरधर सिंह बम, देवेंद्र सिंह, अमित बोरा आदि थे।