हल्द्वानी। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने विरोध जताते हुए पकौड़े तले और बेरोजगार दिवस मनाया। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा शासन में बेरोजगारी दर आसमान छू रही है और युवा हताश हो चुके हैं।
बुद्ध पार्क के समीप एकत्रित हुए युवा कांग्रेसियों ने कढ़ाई में पकौड़े तले। युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता मीमांसा आर्या ने कहा कि पीएम ने कहा था कि पकौड़े तलना भी रोजगार होता है। आज बेरोजगारी इतनी बढ़ गई कि डिग्री धारक युवा भी रोजगार के लिए तरस रहे हैं और सच में पकौड़े बेचने की नौबत आ गई है। कहा कि जीएसटी की मार की वजह से अब पकौड़े और चाय बेचना भी मुश्किल हो गया है। इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष लाल सिंह पंवार, गौरव जसवाल, शैलेंद्र सिंह दानू, विशाल भोजक, मुकेश कुमार, कोमल बिष्ट, गोविंद प्रसाद, खुशाल सिंह बसेरा, राजेश कुमार, नईम सिद्दीकी आदि थे।
इधर, राजपुरा में भी बेेरोजगारी दिवस मनाया गया। युवा कांग्रेस नेता हेमंत साहू के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि दो करोड़ रोजगार हर साल देने का वादा करने वाली मोदी सरकार के राज में युवा दर-दर की ठोकर खा रहा है। इस दौरान मोनू चौहान, नाजिम अंसारी, प्रीती आर्या, काजल आर्या, संदीप भैसोड़ा, नवल कुमार आदि थे।