फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर 120 लोगाें ने रक्तदान किया

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में आयोजित रक्तदा
विज्ञापन
हल्द्वानी। पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने एमबीपीजी कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 120 लोगों ने रक्तदान किया। विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि पीएम के जन्मदिन से दो अक्तूबर महात्मा गांधी की जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा जिसमें स्वच्छता, नमो प्रदर्शनी, एक जिला-एक उत्पाद समेत अपना देश अपनी माटी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य अतिथि व भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी तजेंदर पाल सिंह बग्गा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेश रजवार, हरेंद्र बिष्ट, प्रमोद बोरा, प्रकाश रावत, नवलकिशोर जोशी, प्रताप रैक्वाल, योगेश जोशी आदि मौजूद थे। वहीं, भाजपा के नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने बताया कि वीण्म के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने पांच हजार पोस्टकार्ड में शुभकामना संदेश लिखकर भेजे हैं। इस कार्यक्रम के संयोजक और नगर उपाध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल थे। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें