पहाड़पानी/गरमपानी (नैनीताल)। धारी के महतोलिया गांव निवासी सुरेश भट्ट को उत्तराखंड क्रांति दल के युवा प्रकोष्ठ नैनीताल का सह-संगठन मंत्री बनाया गया है। बेतालघाट में रविवार को यूकेडी के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हरीश मेवाड़ी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र रावत, विक्रम सिंह, खगेंद्र पिनारी, धन सिंह बोहरा, जीवन मझखोली, मुन्ना भंडारी आदि मौजूद रहे।