फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हुए हमले पर कांग्रेस मुखर

Thu, 26 Feb 2026 02:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
25एचएलडी02पी- सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजते कांग्रेसी।
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हुए जानलेवा हमले की कांग्रेस ने कड़े शब्दों में निंदा की है। घटना को प्रदेश की कानून व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार बताते हुए सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। इसमें कहा कि कांग्रेस इस प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा शासन में सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों पर हो रहे हमले चिंताजनक है। यदि सत्तारूढ़ दल के जनप्रतिनिधियों और विधायक की मौजूदगी में अधिकारी सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। वहां पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, भोला दत्त भट्ट, हेम पांडे, मोहन बिष्ट, पार्षद भागीरथी बिष्ट, नीमा भट्ट आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें