फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने हल्दूचौड़ से लालकुआं तक निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा में शिरकत करते कांग्रेसी। - फोटो : LALKUAN
विज्ञापन
लालकुआं/हल्दूचौड़। कांग्रेस ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हल्दूचौड़ से लालकुआं तक भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत गाए और नारे लगाए।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अगस्त क्रांति दिवस से स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त तक चलाई जा रही भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा का शुभारंभ हल्दूचौड़ चौराहे पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने तिरंगा लहरा कर किया। यात्रा लालकुआं नगर कांग्रेस कार्यालय पहुंची।
इस मौके पर हुई सभा में पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के ‘जो व्यक्ति अपने घर में तिरंगा नहीं लहराएगा वह शक के दायरे में होगा’ बयान की निंदा की और भाजपा से ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तिरंगा पदयात्रा में पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल, पदयात्रा प्रभारी निशांत पपने, नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, हरेन्द्र बोरा, राजेंद्र चंद्र दुर्गापाल, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, एनके कपिल, रमेश तिवारी, रविशंकर तिवारी, गुरदयाल मेहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें