फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जिपं अध्यक्ष और ब्लाॅक प्रमुख चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नैनीताल जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुखों के चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी है। सूची में कांग्रेस के आठ वरिष्ठ नेताओं को स्थान दिया गया है।पार्टी जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति के बाद नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए पूर्व विधायक संजीव आर्य को पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसके अलावा हल्द्वानी ब्लॉक के लिए नंदन दुर्गापाल, रामगढ़ के लिए निशांत पपनै, धारी के लिए उमेश कब्डवाल, बेतालघाट के लिए भुवन तिवारी, ओखलकांडा के लिए केदार पलड़िया, कोटाबाग के लिए संजय किरौला, भीमताल के लिए राजेंद्र सिंह बिष्ट रज्जी और रामनगर के लिए देवेंद्र चनौतिया को पर्यवेक्षक बनाया गया है। उक्त पर्यवेक्षक जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाॅक प्रमुख चुनाव में संगठन को जीत दिलाने के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें