फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने फूंका विधायक भगत का पुतला

Mon, 02 Feb 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कालाढूंगी(नैनीताल)
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी नगर और आसपास के गांवों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को बस स्टैंड पर क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका।
विज्ञापन


कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश जाहिद हबीबी और सहकारी समिति अध्यक्ष कमल जंतवाल के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष मो. महताब, पूर्व जिला सचिव सलमान वारसी ने कहा कि क्षेत्र की छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए जनता परेशान है और विधायक कुछ नहीं कर रहे हैं।

पुतला फूंकने वालों में जनार्दन जोशी, मनोज खोलिया, कमलजीत धामी, महेश भट्ट, राजेंद्र सिंह नेगी, राजकुमार पांडे, विनोद नेगी, अमरजीत, फारूक सिद्दीकी, अफजाल सलमानी, विनोद जोषी, कविंदर बिष्ट, गणेश मेहरा, मो. इरफान, कपिल धामी, इंदु मेहरा आदि कांग्रेसी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें