फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वोट बचाओ–देश बचाओ के लिए कांग्रेस ने निकाला जनजागरण मार्च

Fri, 09 Oct 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। वोट बचाओ–देश बचाओ–लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने बुधवार को जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बुद्ध पार्क से शुरू हुआ मार्च एसडीएम कोर्ट तक पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर मताधिकार की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है और वोट की ताकत से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ लोकतंत्र पर सीधा हमला है। मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उन्होंने निर्वाचन आयोग से स्पष्ट, पारदर्शी और तथ्यात्मक जवाब देने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में सड़क से सदन तक लोकतांत्रिक संघर्ष कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र की रक्षा के इस संघर्ष को भाजपा द्वारा दमनकारी तरीके से दबाने का प्रयास किया जा रहा है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ और वार्ड स्तर तक जाकर लोगों को मतदाता सूची में अपने और परिवार के सदस्यों के नाम जांचने के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मधु सांगुड़ी, प्रदेश महासचिव भागीरथी बिष्ट, प्रदेश सचिव हिमांशु जोशी, कानू बिष्ट, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, केदार पलड़िया, मोहन बिष्ट, जीवन कार्की, जाकिर हुसैन, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें