भीमताल/भवाली। भाजपा महिला मोर्चा और भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भीमताल में कांग्रेस का पुतला फूंका। महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनाक्षी भगत ने कहा कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल का विरोध कर उसे सदन में पास नहीं होने देकर देश की महिलाओं के साथ खिलवाड़ किया। वहां कमल जोशी, मनोज भट्ट, मीनाक्षी आर्या, प्रिंस खनायत आदि मौजूद रहे। भवाली में भी भाजपाइयों ने कांग्रेस का पुतला फूंका। वहां मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी रावत, संजय वर्मा, वर्षा आर्या आदि थे।