फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने बांटी मिठाई

Sun, 26 Jul 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन नेगी के नेतृत्व में शनिवार शाम मल्लीताल स्थित पंत पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों के संघर्ष की जीत बताया। इस दौरान मिठाई वितरण भी किया गया। इस मौके पर भावना भट्ट, सभासद अंकित चंद्रा, सभासद जीनू पांडे, संजय कुमार संजू, सुनीता, सूरज पांडे, शिवम बजाज, अभिषेक कुमार, राहुल देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लालकुआं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च
लालकुआं। दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लालकुआं में कैंडल मार्च निकालकर केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों की रक्षा की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष भवन पांडे, बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप बथ्याल, वरिष्ठ कांग्रेसी हरेंद्र बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, राजेंद्र खनवाल, डा. बालम बिष्ट, बीना जोशी, उमेश कबड़वाल, कैलाश दुम्का, प्रमोद कॉलोनी, राजेंद्र दुर्गापाल, भगवान धामी, हेमंत पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें