फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल ने दिया इस्तीफा

Sat, 28 Feb 2026 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम कबडवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल को भेजा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अनुपम कबडवाल ने बताया कि निजी कारणों के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है। कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के प्रति पूर्व की तरह समर्पित रहेंगे, लेकिन उन्होंने संगठनात्मक जिम्मेदारी छोड़ दी हैं। कहा कि यह निर्णय किसी व्यक्ति विशेष के विरोध या दबाव में नहीं है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय से पार्टी की गतिविधियां स्पष्ट नहीं रहीं हैं, जिससे असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से आग्रह किया है कि नगर अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर किसी भी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी थोपने के बजाय, सभी कार्यकर्ताओं की सहमति और सामूहिक निर्णय के आधार पर नियुक्त किया जाए। वर्ष 2019 में उन्हें सर्वसम्मति से नैनीताल नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष चुना गया और 2021 में पुनः सर्वसम्मति से यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इधर, कबडवाल के इस्तीफे के बाद जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने नैनीताल नगर पालिका के पूर्व सभासद कैलाश अधिकारी को कार्यवाहक नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें