नैनीताल। जल संस्थान कार्यालय शीघ्र ही नए स्वरूप में नजर आएगा। अधिशासी अभियंता रमेश सिंह गर्ब्याल के के निर्देश पर नगर पालिका कार्यालय की पुरानी फाइलों समेत अन्य निष्प्रयोज्य सामग्री को पंप हाउस स्थित कक्ष में शिफ्ट किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि कार्यालय में 1970 के दशक की फाइलें आदि पड़ी हुई हैं जबकि वर्ष 2007 के बाद का डाटा डिजिटल सुरक्षित किया जा चुका है। ऐसे में बहुत पुरानी फाइलें निष्प्रयोज्य सी हो गई हैं। हॉल ही में पंप हाउस में बने भवन परिसर में विशेष स्थान तैयार किया गया, जहां फाइलों को सुरक्षित रखा जा रहा है। शीघ्र ही शिफ्टिंग कार्य पूरा कर लिया जाएगा। हॉल ही में कार्यालय के शौचालय को अत्याधुनिक स्वरूप देते हुए ठीक किया गया, दूसरे चरण में आंतरिक सौंदर्यीकरण प्रस्तावित है। पंप हाउस में प्रस्तावित नए भवन के निर्माण के बाद कार्यालय का स्वरूप और बेहतर हो जाएगा।