फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अधिवक्ता राजीव कुमार शर्मा के असामयिक निधन पर शोक

Fri, 07 Mar 2025 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार शर्मा का बुधवार रात असमायिक निधन हो गया। 63 वर्षीय राजीव शर्मा मेविला कंपाउंड तल्लीताल में रहते थे। उनकी पत्नी प्रो. नीता बोरा शर्मा डीएसबी परिसर नैनीताल की परिसर निदेशक हैं।
विज्ञापन

राजीव शर्मा का बृहस्पतिवार को पाइंस स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर हाइकोर्ट बार एसोसिएशन, जिला बार एसोसिएशन, कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, महासचिव डॉ. विजय कुमार, डॉ. मनोज बिष्ट, प्रो. रजनीश पांडे आदि ने दुख व्यक्त किया है।
वहीं हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सभागार में हुई शोकसभा में बार अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता, महासचिव वीरेंद्र सिंह रावत, प्रेम सिंह सौन, एसएस यादव, भूपेंद्र प्रसाद, गौरव कुमार, डीके जोशी आदि रहे। इधर कुमाऊं विवि के प्रो. अतुल जोशी, प्रो. रजनीश पांडे, प्रो. संजय पंत, प्रो. हरीश बिष्ट, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. विजय कुमार आदि ने भी उनके निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें