हल्द्वानी के रेलवे स्टेशन पर रेलवे फुट ओवर ब्रिज पर हुए गड्ढे। संवाद
हल्द्वानी। हल्द्वानी रेलवे फुट ओवर ब्रिज के हाल खराब हैं। इस पुल के नीचे की तरफ गार्डर दिखाई दे रहा है, वहीं फर्श पर गड्ढे पड़े हैं। पर इसे देखने की फुर्सत रेलवे को नहीं है।
हल्द्वानी रेलवे फुट ओवर ब्रिज एक नंबर प्लेटफार्म पर बना है। इसके माध्यम से यात्री दो और तीन नबंर प्लेटफार्म पर जाते हैं। इस फुट ओवर ब्रिज को देखने के बाद लगता है कि एक बार बनाने के बाद सुध नहीं ली गई है। फर्श पर जगह-जगह पर गड्ढे पड़े हैं। इससे यात्रियों को चलने में दिक्कत होती है। सीढ़ियां भी कई स्थानों पर टूटी हुई हैं। इस ब्रिज के नीचे स्लैब टिका रहता है, उसका गार्डर भी दिखाई देने लगा है। इस संबंध में रेलवे के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। माई सिटी रिपोर्टर