फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नई सड़कों पर लगेंगे बोर्ड, दर्ज होगा सड़क का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लोक निर्माण विभाग अब जो भी नई सड़क बनाएगा, उस पर ठेकेदार, जेई और एई का नाम लिखा जाएगा। इसके साथ ये भी लिखा जाएगा कि इस सड़क की वारंटी कब तक है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग जो सड़क बनाता है, उसे दो साल तक ठेकेदार को सही कराना होता है। दो साल ठेकेदार की जिम्मेदारी होती है कि वह सड़क को पूरी तरह गड्ढा मुक्त रखे जबकि ऐसा नहीं हो रहा है। कई सड़कें दो साल से पहले ही खराब हो रही हैं।
इसे देखते हुए लोनिवि अब नई सड़क के किनारे बोर्ड लगाएगा। इसमें ठेकेदार का नाम, जेई और एई का नाम और मोबाइल नंबर लिखा जाएगा। साथ ही सड़क कब बनी और कब तक ठेकेदार इस सड़क का रखरखाव रखेगा, इसकी भी सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन

---
रामपुर रोड पर कुछ ही घंटों में उखड़ गया नया डामर
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर तिकोनिया से सिंधी चौराहे तक लोनिवि डामरीकरण करा रहा है। सोमवार को लोक निर्माण विभाग ने रामपुर रोड पर छठ पूजा स्थल के सामने सड़क पर डामारीकरण किया। उसके कुछ समय बाद ही डामर उखड़ने लगा। इससे निकली बजरी से कई दोपहिया वाहन सवार चोटिल हो गए। शिकायत के बादे ठेकेदार ने दोबारा सड़क को सही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें