रामनगर। अमेरिका-इस्राइल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों के खिलाफ रामनगर में विभिन्न संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन किया। लखनपुर चुंगी में नारेबाजी करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इस्राइली पीएम नेतन्याहू का पुतला फूंका गया। इंकलाबी मज़दूर केंद्र के रोहित रुहेला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों और आजाद देश की संप्रभुुता का उल्लंघन कर ईरान पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मसले पर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी शर्मनाक है। इस दौरान भुवन चंद्र, तुलसी छिम्वाल, गीता देवी, प्रभा देवी, ललिता रावत, प्रभात ध्यानी, मो. आसिफ, रवि, बबली, गिरीश आर्य आदि मौजूद रहे।