भीमताल (नैनीताल)। तल्लीताल ठंडी सड़क किनारे स्थित जलस्रोत के सूखने से स्थानीय लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों और यात्रियों को भी स्रोत का ठंडा पानी पीने को नहीं मिल पा रहा है। समाजसेवी पूरन बृजवासी ने बताया कि ठंडी सड़क किनारे स्थित पानी का जलस्रोत सालभर बहता था। बीते तीन वर्षों से जलस्रोत पूर्ण रूप से सूख गया है। उन्होंने डीआरडीए की सहायक परियोजना निदेशक चंदा फर्त्याल से प्रकरण की जांच कराने के साथ जलस्रोत को पुनर्जीवित कराने की मांग की है।