किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपने आवास परविधानसभा क्षेत्र में पूर्व में स्वीकृत सड़कों के अलावा अन्य विकास कार्यों को लेकर लोनिवि के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बेहड़ ने अधूरे पड़े विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने और लंबित विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मुख्य बाजार में नाली निर्माण और रोडवेज से लेकर रुद्रपुर चौक तक डिवाइडर निर्माण जल्द कराया जाए। इस पर अधिशासी अभियंता ने कहा कि एक माह के अंदर दोनों कार्य शुरू हो जाएंगे। विधायक बेहड़ ने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा बैठक में अधिशासी अभियंता लोनिवि विनोद डबरियाल, सहायक अभियंता प्रकाश लाल, कनिष्ठ अभियंता किशोर कुमार, कनिष्ठ अभियंता योगेश ततरारी, कनिष्ठ अभियंता सचिन आदि मौजूद थे।