फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में निर्माण कार्य को समय पर पूरा करें : डॉ. टम्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने महिला अस्पताल का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में निर्माणाधीन 50 बेड के एमसीएच वाले भवन के प्रगति की समीक्षा की। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि को बुलाकर निर्माण में हो रही देरी के कारणों को जाना। उन्होंने निर्माण कार्य जल्दी से जल्दी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड, एएनसी वार्ड, पीएनसी वार्ड तथा सर्जिकल वार्ड का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही उन्होंने भर्ती मरीजों का हाल चाल जाना। डॉ. सुनीता टम्टा ने बेस अस्पताल के आईसीयू और इमरजेंसी वार्ड का भी दौरा किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, चिकित्सकीय सुविधाओं एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया गया। वहां बेस अस्पताल के सीएमएस केएस दत्ताल, महिला अस्पताल की चिकित्साधीक्षक ऊषा जंगपांगी, डॉ कांता किरण पांडे, डॉ हिमांशु मिश्रा, गीता चंद, बीएल वर्मा, आरसी बेलवाल आदि थे।।
विज्ञापन

-
फोटो-
एचएलडी 12 पी। मंगलवार को महिला अस्पताल का निरीक्षण करती महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें