भीमताल। सीडीओ अशोक कुमार पांडे ने सोमवार को विकास भवन में जल जीवन मिशन योजना के कार्यों की समीक्षा बैठक की। हल्द्वानी क्षेत्र में योजना के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता नहीं होने और काम पूरा नहीं करने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। सीडीओ ने विभागीय अधिकारियों को जेजेएम योजना के निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ मार्च से पहले पूरा करने के निर्देश दिए।
साथ ही नैनीताल क्षेत्र में निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर सीडीओ ने जल्द काम पूरा करने को कहा। सीडीओ ने बताया कि जेजेएम योजना के निर्माण कार्यों के लिए थर्ड पार्टी की ओर से जांच की गई थी। उन्होंने कहा कि अधिकांश ग्राम पंचायतों के प्रधानों की ओर निर्माण कार्य पूरा होने की सहमति दी है। शेष कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा गया है। उन्होंने 15 दिन में प्रगति रिपोर्ट देने को कहा है। संवाद
कैंची, सैनिक स्कूल और भालूगाड में बनेगा अमृत सरोवर
भीमताल। विकास भवन परिसर में सोमवार को सीडीओ अशोक कुमार पांडे ने जलसंरक्षण को लेकर सारा और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। सीडीओ ने बताया कि जलसंरक्षण के लिए जिले में काम किया जा रहा है। इसके लिए कैंची धाम, घोड़ाखाल सैनिक स्कूल और भालूगाड में अमृत सरोवर बनाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से प्रस्ताव तैयार कर देने को कहा है। बताया कि अमृत सरोवर में 50 प्रतिशत धनराशि विभागीय मदों से और 50 प्रतिशत सारा के माध्यम से दी जाएगी। संवाद
13सीटीके31..माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में सोमवार को लोहड़ी पर्व पर अग्नि की परिक्रमा
13सीटीके31..माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में सोमवार को लोहड़ी पर्व पर अग्नि की परिक्रमा