फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जमीन की खरीद-फरोख्त में धांधली से जुड़ीं शिकायतें छाईं

विज्ञापन
हल्द्वानी ​स्थित कैंप कार्यालय में जन समस्याएं सुनते कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत।     संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने शनिवार को जनता दरबार लगाया। दरबार में अधिकतर शिकायतें भूमि, पारिवारिक विवाद, अतिक्रमण, सड़क आदि से संबंधित थीं। कमिश्नर रावत ने कहा कि जमीन खरीदने पर रजिस्ट्री के बाद दाखिल खारिज अवश्य करा लें।
विज्ञापन


जनता दरबार में हल्द्वानी निवासी महिला ने कहा कि मैंने 46.5 लाख रुपये में प्लॉट का सौदा किया। रजिस्ट्री के दौरान पता चला कि उक्त लोग जमीन के वास्तविक स्वामी नहीं हैं। अब भी उनके पास साढ़े 12 लाख रुपये फंसे हैं। कमिश्नर ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। दीपक कुमार ने बताया कि वह पशुपति लैमिनेटर्स कंपनी काशीपुर में कार्यरत करते थे, कुछ माह पूर्व उन्होंने कंपनी छोड़ दी। कंपनी ने एक महीने का वेतन और ग्रेच्युटी नहीं दी। कमिश्नर ने मामले का संज्ञान लेते हुए अगले सप्ताह कंपनी के निदेशक और प्रबंधक को तलब किया है। जनसुनवाई में कमला उपाध्याय ने आवासीय परिसर से विद्युत लाइन शिफ्ट करने की मांग की। बनभूलपुरा की शाइस्ता रहमान ने वर पक्ष से स्त्री धन वापस दिलवाने का अनुरोध किया। उधर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सभी जिलाधिकारियों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही पीड़ितों को सहायता राशि मुहैया कराने के निर्देश दिए। साथ ही तीव्र बारिश के दौरान नालों-रपटों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने और संवेदनशील स्थानों पर बैरियर लगाकर आवागमन प्रतिबंधित करने के निर्देश पुलिस को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें