जनता की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाने वाला सीएम पोर्टल नैनीताल जिले में अधिकारियों की लचर कार्यशैली की वजह से शिकायतों के बोझ तले दबा नजर आ रहा है। समाधान की आस में दर्ज कराई गईं 673 शिकायतें अब भी सुनवाई की चौखट पर खड़ी हैं। इनमें कई शिकायतें 40 दिन से अधिक समय बीतने के बाद भी निस्तारण का इंतजार कर रही हैं। इनमें जल संस्थान, पेयजल निगम, नगर निगम और ऊर्जा निगम जैसे विभाग हैं जिनकी लंबित शिकायतों की संख्या सौ के पार पहुंच चुकी है। इससे सिस्टम की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।
शिकायतकर्ता दीपक सिंह की ओर से दर्ज शिकायत में कहा गया है कि ट्रांसपोर्ट नगर हल्द्वानी स्थित बिजलीघर क्षेत्र में विद्युतापूर्ति बार-बार बाधित होती है। घंटे भर में पांच से केस । छह बार बिजली के आने-जाने और दिन-रात के समय विद्युत कटौती के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राहुल मिश्रा की शिकायत है कि आमपड़ाव से चौपता मोटर मार्ग निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। लोनिवि ने तीन माह पहले वन विभाग को संयुक्त केस 2 निरीक्षण के लिए पत्र भेजा, लेकिन वन विभाग की ओर से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वन विभाग की ओर से कार्रवाई न होने के कारण मोटर मार्ग का निर्माण कार्य लंबित है।
कृपाल सिंह मेहरा ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है कि हल्द्वानी से बेतालघाट और भवाली से नैनीताल मार्ग पर वाहनों का ओवरलोड संचालन हो केस 3 रहा है। इस कारण दुर्घटनाओं की स्थिति उत्पन्न हो रही है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में भी विभागीय अधिकारियों को बताया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
शिकायतकर्ता डॉ. विपिन चतुर्वेदी का कहना है कि उनकी पुत्री नैनीताल स्थित बोर्डिंग स्कूल में अध्ययनरत है। उसे आगरा से विद्यालय लाने-ले जाने के लिए उन्हें अपने निजी वाहन से नैनीताल आना होता है। उन्होंने नगर पालिका में केस 4 पास के लिए आवेदन किया था, ताकि उन्हें बार-बार र-बार शुल्क भुगतान करने और आवागमन सागमन में होने वाली असुविधा से राहत मिल सके लेकिन अभी तक पालिका ने पास जारी नहीं किया है।