फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दो वार्ड में लगे शिविर में बिजली-पानी की शिकायतें छाईं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। डीएम के निर्देश पर वार्ड-59 व 60 से जनसुविधा शिविर की शुरुआत हो गई है। पहले दिन बिजली-पानी से जुड़ीं 12 शिकायतें दर्ज की गईं। साथ ही 42 लोगों के आधार कार्ड बनाए गए।
नगर आयुक्त ऋचा सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान की मौजूदगी में बुधवार को लगे शिविर में ऊर्जा निगम की पांच शिकायतें मिलीं। मौके पर ही शिकायतकर्ताओं के बिल दुरुस्त किए गए। पेयजल निगम व जल संस्थान से जुड़ीं सात शिकायतें मिलीं। इनमें भी बिल अधिक आने की जानकारी मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने जांच का भरोसा दिलाया। शिविर में यूसीसी के अंतर्गत विवाह पंजीकरण के लिए भी आवेदन किए गए। शिविर के लिए बिजली, पानी, सिंचाई, पूर्ति व नगर निगम की दो टीमें बनाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते एक से तीन अगस्त तक डीएम ने पार्षदों की बैठक ली थी। इसमें वार्ड की समस्याएं उठाई गई थीं। ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए वार्डवार शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में पार्षद रईस अहमद व संजय पांडे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें