फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बैंककर्मियों की लीड बैंक अधिकारियों से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट बाजार स्थित बैंक के कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जाहिर की है। व्यापारियों का कहना है कि बीते करीब पांच वर्षों से बैंक के कर्मचारी ग्राहकों के साथ ठीक से पेश नहीं आ रहे हैं। इससे लोगों को रोजमर्रा के बैंकिंग कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि केवाईसी जैसे जरूरी कामों के लिए ग्राहकों को लगातार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सोमवार को लीड बैंक के अधिकारियों के बेतालघाट पहुंचने पर व्यापारियों ने उन्हें कर्मचारियों की कार्यशैली को लेकर अवगत कराया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य तरुण शर्मा, ग्राम प्रधान दलीप सिंह पडियार, प्रधान गणेश आर्या, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें