फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों की शिकायत बताएं, उन्हें सबक सीखाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। यदि कोई शोहदा पीछा करता है। या छेड़खानी करता है। परेशान करता है तो घबराएं नहीं। चुप भी न बैठें। अपने अभिभावक या शिक्षिकाओं को बताएं। या सीधे पुलिस को सूचना दें। भरोसा रखें, शिकायत करने वालों का नाम पुलिस गोपनीय रखती है। मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है। यह बात सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धोनी ने पुलिस की पाठशाला में कही।
विज्ञापन

गांधीनगर स्थित राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अमर उजाला उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में सीओ ने कहा कि पहली पहली शिक्षिका होती है। मां को अपनी समस्या बताएं। अपनी कक्षा अध्यापिका या प्रधानाचार्य से बेझिझक कहें। 1090 या 112 नंबर पर भी शिकायत कर सकती है। यदि स्थानीय पुलिस सुनवाई नहीं करती है तो पुलिस अधिकारियों तक अपनी बात रखें। हर थाने में महिला डेस्क भी है। पुलिस छात्राओं का नाम पता गोपनीय रखेगी। कोई प्रार्थनापत्र भी देने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन मीना खर्कवाल ने किया। प्रधानाचार्य मीरा मिश्रा ने छात्राओं को अपनी समस्या खुलकर बताने की सलाह दी।
सीओ ने दिए टिप्स
-यदि छात्राएं घर में अकेली है तो रिश्तेदार को भी अंदर बुलाने की जरूरत नहीं है। बंद दरवाजे से बात कर लें।
-माता पिता के आने पर ही किसी करीबी से मुलाकात करना चाहिए।
-अधिकतर लड़कियों के साथ घटनाएं करीबी ही करते हैं।
-समाज में नशा सबसे बड़ी समस्या है। कभी-कभी बुरी लत के युवकों से दोस्ती होने पर लड़कियां भी नशे का शिकार हो जाती है।
- यदि कोई नशा बेचने आता है तो इसकी जानकारी स्कूल की अध्यापिका से करना चाहिए।
-छात्राओं को पढ़ाई करते समय एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए।
-गरीबी के चलते पढ़ाई छोड़ना ठीक नहीं है।
-वीडियोगेम पढ़ाई के लिए खतरनाक है। इस गेम से माइंड और आंख दोनों खराब होती है।
-अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए छात्राओं को काम करना चाहिए। अपने पैरों पर खड़ा होने के बाद लड़कियों को शादी के बाद भी दिक्कत नहीं होती है।
इन छात्राओं ने रखे सवाल
सुमाइला, मुस्कान, कोमल, सारिबा, शिफा, माहेनूर आदि।
पड़ोस का युवक पीछा करता है
हल्द्वानी। एक अन्य छात्रा ने बताया कि पड़ोस का युवक उसका पीछा करता है। दूसरी छात्रा ने बताया कि घर में शिकायत करने पर माता-पिता नाराज हो जाते है। स्कूल नहीं आने का दबाव पड़ता है। कुछ युवक रास्ते में घूरते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें