रेडियो पर अश्लील भाषा का प्रयोग
- फोटो : Demo Pic
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में आईआईएमसी नई दिल्ली के प्रोफेसर एवं रेडियो मामलों के जानकार आनंद प्रधान ने कहा कि हम आज मीडिया निर्मित समाज में जी रहे हैं। वह हमारे सामने बना बनाया चित्र प्रस्तुत कर रहा है।
इससे हमारी जानकारी समझदारी के रूप में विकसित नहीं हो पा रही है। सुबह उठते ही खबरों की बमबारी शुरू हो जाती है, लेकिन क्या हम उन खबरों का अर्थ या मायने समझ पाते हैं। यूओयू कम्यूनिटी रेडियो के विकास को लेकर बुधवार से दो दिनी कार्यशाला शुरू हुई।
स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मीडिया स्टडीज और डायरेक्टेट ऑफ रिसर्च एंड इनोवेसन की ओर से आयोजित कार्यशाला में कम्यूनिटी रेडियो विशेषज्ञ विपिन चंद्र शर्मा ने कम्यूनिटी रेडियो के बुनियादी सिद्धांतों पर चर्चा की। कहा कि कम्यूनिटी रेडियो के लिए हमें कम्यूनिटी से जुड़ना होगा।
कार्यक्रम में राज्यसभा टीवी के सीनियर एंकर और पूर्व रेडियो जॉकी इरफान ने रेडियो के प्रोडक्शन को लेकर विस्तार से जानकारी दी। संचालन कम्यूनिटी रेडियो स्टेशन के कोऑर्डिनेटर भूपेन सिंह ने किया। वहां प्रो. गिरिजा पांडे, कुलसचिव प्रो. आरसी मिश्रा, प्रो. एचपी शुक्ल आदि ने भी संबोधित किया।