छोटी हल्द्वानी में कॉर्बेट ग्राम विकास समिति के क्यूआर गूगल पेज का उद्घाटन करते एनटीसीए के सदस्?
- फोटो : KALADUNGI
कालाढूंगी। एनटीसीए टीम ने कॉर्बेट नेशनल पार्क के अधिकारियों के साथ कार्बेट के गांव छोटी हल्द्वानी का भ्रमण किया। टीम के बीके सिंह और सुरेंद्र कुमार ने कॉर्बेट ग्राम विकास समिति की ओर से चलाए जा रहे समुदाय आधारित पर्यटन की सराहना की। उन्होंने कॉर्बेट संग्रहालयको भी देखा।
इस दौरान कॉर्बेट नेशनल पार्क के निदेशक डॉ. धीरज पांड ेने छोटी हल्द्वानी गांव को कॉर्बेट पार्क से जोड़ने पर चचा की। एनटीसीए सदस्यों ने कॉर्बेट ग्राम विकास समिति की ओर से बनाए गए क्यूआर गूगल पेज का उद्घाटन भी किया। भ्रमण के दौरान कॉर्बेट पार्क के उपनिदेशक नीरज शर्मा, पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी, रेंज अधिकारी ललित प्रकाश, कॉर्बेट ग्राम विकास समिति के राजकुमार पांडे, सचिव मोहन पांडे, कोषाध्यक्ष इंदर सिंह बिष्ट, सदस्य राकेश बेलवाल, दीपक शर्मा, कमला पांडे आदि उपस्थित रहे।