फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: काॅमनवेल्थ विजेता तलवारबाज चिंगाखम ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में फेंसिंग प्रतियोगिता के दौरान भिड़ती खिलाड़ी।     संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार स्टेडियम में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में इन दिनों तलवारों की खनक गूंज रही है। सोमवार को सर्विसेज टीम के चिंगाखम जेटली ने एपि पुरुष और मणिपुर की नयोरेम मीणा ने फेंसिंग फाॅयल महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। जेटली साल 2022 के काॅमनवेल्थ में स्वर्ण पदक विजेता भी रहे हैं। वहीं एपि पुरुष वर्ग में दोनों कांस्य पदक सर्विसेज के खाते में रहे।
विज्ञापन



बता दें कि 38वें राष्ट्रीय खेल में रविवार से गौलापार स्टेडियम में तलवारबाजी की प्रतियोगित शुरू हुई। दूसरे दिन सोमवार को एपि पुरुष वर्ग और फॉयल महिला वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। एपि पुरुष वर्ग में सर्विसेज टीम के चिंगाखम जेटली ने जम्मू एंड कश्मीर के सुफियान वाहीद को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसी वर्ग में सर्विसेज के ही श्रीमायुम रार्बट और पंकज कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। फाॅयल महिला वर्ग में मणिपुर की नयोरेम मीणा ने तमिलनाडु की असिता जाय को फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इसी वर्ग में हरियाणा की कनुप्रिया और मणिपुर की सोनिया वायखोम ने कांस्य पदक जीता।


केवल स्वर्ण पदक पर रहती हैं निगाहें : जेटली

मूल रूप से मणिपुर के रहने वाले जेटली ने सर्विसेज टीम से राष्ट्रीय खेलों में भाग लिया है। साल 2022 में आयोजित कामनवेल्थ चैंपियनिशप में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा साल 2022 में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में दो स्वर्ण पदक जीते थे। आर्मी ज्वाइन करने के बाद जेटली 20 स्वर्ण, तीन रजत और नौ कांस्य पदक जीत चुके हैं। जेटली ने बताया कि उनका पूरा फोकस केवल स्वर्ण पदक जीतने पर रहता है। जेटली ने 15 साल की उम्र से पुणे स्थित आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट (एएसआई) ज्वाइन कर लिया थ। 22 साल के जेटली के पिता ढाबा संचालक हैं। जेटली बचपन से ही तलवारबाजी को पसंद करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें