रामनगर। कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को आगामी पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें चुनाव के लिए समिति गठित की गई।
बैठक में पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कहा कि कांग्रेस पंचायत चुनाव के लिए तैयार है। प्रदेश में भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ तक डूबी हुई है, रोज हत्याएं हो रही हैं। बैठक में चुनाव संचालन कमेटी का गठन किया गया जो प्रत्याशियों से संपर्क कर सामंजस्य बनाने का कार्य करेंगी। कमेटी में रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, नरेश कालिया, युजवेंद्र सिंह रावत (पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख), भुवन पांडे, गिरधारी लाल, सुरेंद्र नेगी, कुबेर राम, दौलत कटारिया, जसकार सिंह, शहीद हुसैन, प्रकाश चंद्र, विनय पड़लिया, फैजुल हक को चुनाव संचालन समिति की जिम्मेदारी दी है।
बैठक में अग्रवाल खुलासा, ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस पुष्पा देवी, ममता आर्या, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, लीलाधर जोशी, जावेद खान, दरवान सिंह रावत, महेंद्र प्रताप सिंह, दीपक जोशी, फारुख खान, कैलाश त्रिपाठी, पंकज सुयाल, मो. युसूफ, राजू आर्य आदि रहे।
फोटो संख्या 01 - रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की होती बैठक में बोलते पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत।