फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दुम्का दंपति के निधन पर समिति ने शोक जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। श्री गुरुगोरखनाथ सेवा समिति दुम्कागांव कार्यकारिणी बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र दुम्का एवं उनकी धर्मपत्नी कमला देवी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। पदाधिकारियों और ग्रामवासियों ने कहा कि यह हृदय विदारक घटना दुम्कागांव और हल्दूचौड़ क्षेत्र को स्तब्ध करने वाली है। पैतृक गांव अल्मोड़ा मार्ग पर नैनीपुल से लगभग आठ किलोमीटर पहाड़ में स्थित पौराणिक गुरु गोरखनाथ मंदिर के नवनिर्माण कार्य में स्व. रमेश चंद्र दुम्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे मंदिर निर्माण समिति के कोषाध्यक्ष थे और धार्मिक, सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहते थे। बैठक में समिति अध्यक्ष कैलाश चंद्र दुम्का, उपाध्यक्ष महेश दुम्का, सचिव मोहन चंद्र दुर्गापाल, संरक्षक जीवन दुम्का, पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का, बालादत्त दुम्का, सदस्य पूरन चंद्र दुम्का, अंबादत्त दुम्का, उमेश दुम्का आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें