फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS Deepak Rawat: आखिर क्यों भड़के कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, इस डिग्री कॉलेज में लगाया जुर्माना

Wed, 31 Jan 2024 12:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलवार को रामगढ़ ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें तमाम समस्याएं बताईं। कमिश्नर ने भी मामले में मातहतों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
तल्ला रामगढ़ में निरीक्षण कर विकास कार्यों की जानकारी लेते कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत। 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलवार को रामगढ़ ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें तमाम समस्याएं बताईं। कमिश्नर ने भी मामले में मातहतों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन


कमिश्नर ने सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय तल्ला रामगढ़ पहुंचकर पानी, बिजली, शौचालय की व्यवस्थाएं देखीं। आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने आए बच्चों से मुलाकात की। प्रधान बसंत लाल शाह ने बताया कि रामगढ़ गधेरे में पुल क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने सुरक्षा दीवार और सुरक्षात्मक कार्य की मांग की। कमिश्नर ने एसडीएम को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। कमिश्नर को राजकीय महाविद्यालय में निरीक्षण के दौरान गेट के पास कूड़े पड़ा मिली।

इस पर कमिश्नर ने सफाई व्यवस्थापक पर 500 रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। बीईओ गीतिका जोशी ने विद्यालय परिसर में संचालित लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के उपयोग के लिए पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराने के साथ विद्यालय परिसर में चहारदीवारी बनाने की मांग रखी। कमिश्नर ने जेजेएम के तहत तल्ला रामगढ़, सतखोल, चापड़ क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर नाराजगी जताते हुए ईई जलसंस्थान विपिन चौहान और जेई जलसंस्थान को एक सप्ताह में कार्यशैली में सुधार न करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


ये पढ़ें- PHOTOS: बच्चों को देखकर दुलार करने से खुद को नहीं रोक पाए कमिश्नर, तस्वीरों में देखें दीपक रावत का भौकाल
विज्ञापन


नापभूमि को लेकर जांच के निर्देश
कमिश्नर को ओड़ाखान में सड़क किनारे बांज के पेड़ों में कील ठोककर कटीले तारों से तारबाड़ होने और टिनशेड से चाहरदीवारी कर अंदर से निर्माण कार्य चलता हुआ मिला। कमिश्नर ने एसडीएम और तहसीलदार को भूमिनाप की है या नहीं, इसकी जांच करने के निर्देश दिए। ओड़ाखान में धर्मेंद्र नेगी की ओर से निर्माणधीन भवन में जल निकासी के लिए बनी कलमठ और पुलिया को कवर करने पर कमिश्नर ने एसडीएम को जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। कमिश्नर ने भवन निर्माण के लिए आ रही सामग्री के रवन्ना आदि की जांच करने और सतखोल में सड़क कटिंग में निकले पत्थर को चोरी करने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार आदि रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें